अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कल दिल्ली में नारी न्याय आंदोलन रैली, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस महासचिव शिल्पी तिवारी दिल्ली रवाना

रायपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस 29 जुलाई को राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय आंदोलन रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के कई राज्यों से महिला कांग्रेस पदाधिकारी इसमें शामिल होंगी।

वहीं, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित नारी न्याय आंदोलन में छत्तीसगढ़ से भी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इसमें शामिल होंगी। इसके लिए प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी तिवारी अपनी महिला कांग्रेस साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। वह कल नारी न्याय आंदोलन में शामिल होंगी।





