रीवा में जन्मा ‘एलियन जैसा’ नवजात, डॉक्टर भी रह गए हैरान! जानिए पूरा मामला

रीवा जिले की चाकघाट तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ डॉक्टर्स को भी हैरान कर दिया है। यहां की एक महिला ने ऐसा बच्चा जन्म दिया है, जो सामान्य शिशुओं से बिल्कुल अलग दिखता है। उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत है और चेहरा एलियन जैसा नजर आता है।
Bareilly News 3
यह मामला तब प्रकाश में आया जब 22 जुलाई की रात को प्रियंका पटेल, जो कि ढकरा सोनौरी गांव की निवासी हैं, को प्रसव पीड़ा होने पर चाकघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 23 जुलाई की सुबह उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। हालांकि, जन्म के बाद जैसे ही डॉक्टरों ने नवजात को देखा, वे दंग रह गए।
baccha
बच्चा गंभीर स्थिति में
प्रियंका की सास शांति देवी पटेल ने जानकारी दी कि डॉक्टरों द्वारा समय-समय पर प्रसव पूर्व जांच और अल्ट्रासाउंड किए गए थे, जिनमें सब कुछ सामान्य बताया गया था। लेकिन नवजात की स्थिति बिल्कुल विपरीत निकली।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे तुरंत रीवा स्थित गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्या है बच्चे की असामान्यता का कारण?
गांधी मेमोरियल अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) के विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि यह बच्चा ‘एलियन’ नहीं है, बल्कि यह एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी (Genetic Disorder) का मामला है।

इस प्रकार की बीमारियों में अक्सर माता-पिता दोनों ‘कैरियर’ होते हैं। यानी उनके शरीर में वह दोषपूर्ण जीन होता है लेकिन वे खुद बीमार नहीं होते, – डॉ. नवीन मिश्रा

इस स्थिति में 25% संभावना होती है कि बच्चा उस बीमारी से ग्रसित हो सकता है, खासकर जब दोनों अभिभावक उस बीमारी के वाहक हों। यह बीमारी भ्रूण के विकास के दौरान गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई