Kajol को गुस्से में देखकर Alia Bhatt हुईं परेशान, दुर्गा पूजा में जूता पहनने वालों को सुनाई खरीखोटी

इंदौर। आज पूरे देश में अस्टमी और नवमी की धूम है। देश भर में इस दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है। बॉलीवुड में भी इस दिन को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। बंगाली बाला काजोल मुंबई में दुर्गा पूजा का पंडाल लगाती हैं, जिसमें कई सेलिब्रिटी शिरकत करते हैं।

कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी के साथ काजोल की बॉन्डिंग बहुत ही शानदार है। जया बच्चन ने भी दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया था। मीडिया के जमावड़े की वजह से यह काफी लाइमलाइट बटोरता है। इस दौरान काजोल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

दुर्गा पूजा के दौरान भड़कीं काजोल

अष्टमी-नवमी के मौके पर काजोल दुर्गा पंडाल की व्यवस्थाओं को देख रही थीं। इस दौरान अचानक वह किसी को देख तेज आवाज में चिल्लाने लगती हैं। उनके गुस्से का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दुर्गा पंडाल के अंदर एक व्यक्ति जूते पहनकर घुस आया था, जिसको देखकर उन्होंने आपा खो दिया। उन्होंने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

लोगों को एक्ट्रेस ने दिखाया गुस्सा

काजोल ने चिल्लाते हुए जूते बाहर उतारने को कहा। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा, जिस पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। उनको सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया जा रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही किया। दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की अराधना होती है। ऐसे में जूते पहनकर अंदर घुसना सही नहीं है।

साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं काजोल

काजोल ने इस दौरान पिंक और पर्पल कलर की साड़ी पहन रखी थी। उसके साथ ज्वैलरी में उन्होंने गोल्ड नेकलेस और झुमकों को पहना हुआ था। मिनिमट मेकअप और बन में काजोल की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

पास में ही खड़ी थीं आलिया भट्ट

काजोल जूता पहनकर घुसने वालों पर चिल्ला रही थीं, तब उनके ठीक बगल में उनकी बहन तनीषा मुखर्जी और आलिया भट्ट खड़ी थीं। आलिया की नई फिल्म जिगरा रिलीज हुई है। ऐसे में वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई