अक्षत की हत्या के आरोपित संजीव का होगा नार्को टेस्ट, न्यायालय ने दी अनुमति

आरोपित की सहमति के बाद न्यायालय से अनुमति मिल गई है। गुजरात के गांधीनगर स्थित केंद्र में आरोपित का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। अक्षत की हत्या का आरोपित संजीव मंडल उर्फ भानु वर्तमान में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध है।

अक्षत अग्रवाल की गोली मार कर हत्या की गई थी। हत्यारोपित पकड़ में आने के बाद से ही यह दावा कर रहा है कि अक्षत के कहने पर ही उसने गोली मारी थी। इसके लिए अक्षत ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। मौत के बाद उसके शरीर के आभूषणों को भी बतौर सुपारी साथ ले जाने कहा था।

आरोपित को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की गई थी लेकिन वह अपने बयान पर ही टिका रहा। आरोपित के बयान को मृतक के स्वजन ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। स्वजन ने आरोपित के बयान को गुमराह करने वाला बताकर पूरे घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। यह एक ऐसी घटना है जिसमें आरोपित के बयान को पुलिस भी स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि आरोपित के बयान की सच्चाई जानने के लिए उसका नार्को टेस्ट कराने की अनुमति ली गई है।

सरगुजा संभाग की पहली घटना जिसमें आरोपित का होगा नार्को टेस्ट

सरगुजा संभाग में आज तक किसी भी मामले में किसी भी व्यक्ति का नार्को टेस्ट नहीं हुआ है। अक्षत हत्याकांड पहला मामला है जिसमें आरोपित का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति ली गई है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आरोपित की सहमति ली जाती है। नार्को टेस्ट के लिए आरोपित ने भी अपनी सहमति दी है। इसी आधार पर अनुमति भी दी गई है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई