प्लेन हादसे से पहले अजित पवार की आखिरी बातचीत सामने आई, सुबह 8:37 बजे हुई थी कॉल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में हुए विमान हादसे में मौत के बाद मामले की जांच जारी है। इस बीच हादसे से ठीक पहले उनकी अंतिम मोबाइल बातचीत सामने आई है। बताया गया है कि यह कॉल सुबह करीब 8 बजकर 37 मिनट पर हुई थी, जबकि विमान हादसा लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, अजित पवार ने पुणे ग्रामीण जिले के काटेवाड़ी निवासी श्रीजीत पवार से फोन पर बातचीत की थी। श्रीजीत पवार को क्षेत्र में एनसीपी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। यह बातचीत उस समय हुई, जब अजित पवार VSR 45 विमान में सवार होकर बारामती में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

बताया गया है कि विमान के नेटवर्क रेंज में आने पर यह कॉल संभव हो सकी। दोनों के बीच यह बातचीत मराठी भाषा में हुई थी। बातचीत से यह संकेत मिलता है कि अजित पवार अंतिम समय तक सामाजिक समरसता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच पर कायम थे।

बातचीत में अजित पवार ने समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चलने की बात कही थी। उन्होंने माली समाज से जुड़े नेताओं और जिला बैंक से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की थी।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विशेष विमान हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई थी।

विमान दुर्घटना की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो भी हादसे की तकनीकी जांच कर रहा है।

हादसे में मारे गए अन्य लोगों में अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित कपूर, सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली शामिल हैं। सभी के पास उड़ान का लंबा अनुभव था।

जांच एजेंसियां अब विमान की तकनीकी स्थिति, मौसम और अन्य कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई