सिरगिट्टी में बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, अजय यादव की मौत

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, जो बाइक चलाते समय अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना न्यू लोको कॉलोनी के पास हुई, जहां अजय अपनी बाइक समेत बड़े नाले में गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में संतुलन खो बैठा था, जिसके चलते हादसा हुआ।
सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के सही कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।





