कुरुद में हरियाली और रक्षाबंधन महोत्सव में पहुंचे MLA अजय चंद्राकर

कुरुद। तहसील साहू समाज द्वारा आयोजित हरियाली और रक्षाबंधन महोत्सव में रविवार को विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम में बहनों ने उन्हें राखी बांधकर आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर अजय चंद्राकर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व आपसी स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का संदेश देता है। उन्होंने बहनों के स्नेह और आशीर्वाद को जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।

कार्यक्रम में उन्होंने सभी को रक्षाबंधन और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज में खुशहाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और पारंपरिक माहौल में त्योहार का आनंद लिया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई