AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार, पहलगाम हमले पर दिया था विवादित बयान

गुवाहाटी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर विवादित बयान देने वाले AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अमीनुल ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर भड़काऊ बातें कही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया। अमीनुल इस्लाम पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152, 196, 197(1), 113(3), 352, 353 के तहत मामला दर्ज हुआ है। अमीनुल ने एक सभा में पहलगाम और पुलवामा हमलों को सरकार से जोड़ते हुए बयान दिया था। उनका बयान भारत विरोधी और भड़काऊ माना गया। गुरुवार को उन्हें ढिंग स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।





