एयरलाइंस के विमान में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एजेंसी। अमेरिका के लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। फ्लाइट DL446, जो 18 जुलाई को लॉस एंजेलिस से अटलांटा के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद संकट में आ गई। जैसे ही पायलट को विमान के बाएं इंजन में आग लगने का संकेत मिला, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पायलट्स ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान ने प्रशांत महासागर की दिशा में थोड़ा आगे बढ़ने के बाद डाउनी और पेरामाउंट क्षेत्रों के ऊपर से घूमते हुए वापसी की। इस दौरान सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया और विमान की ऊंचाई व गति को स्थिर बनाए रखा गया।

यह फ्लाइट 24 साल पुराने बोइंग 767-400 (रजिस्ट्रेशन N836MH) द्वारा संचालित की जा रही थी। जमीन से ली गई वीडियो में साफ देखा गया कि इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं। गनीमत रही कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित रहे। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह डेल्टा एयरलाइंस की इस साल दूसरी इंजन फायर की घटना है, जिससे विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई