रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में “एआई फॉर फाइनेंस” कार्यशाला का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी, डंगनिया मुख्यालय में “एआई फॉर फाइनेंस एक्जीक्यूटिव” विषय पर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य वित्तीय अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग के लिए जागरूक और सक्षम बनाना था, ताकि वित्त प्रबंधन को और बेहतर बनाया जा सके।

इस अवसर पर पॉवर जनरेशन कंपनी (जेनको) के प्रबंध निदेशक (MD) एस.के. कटियार ने कहा कि आज के समय में एआई का इस्तेमाल वित्त प्रबंधन में काफी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हमारे वित्त अधिकारी इस तकनीक को समझें और अपनाएं।

वहीं ट्रांसमिशन कंपनी (ट्रांस्को) के एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि नई परियोजनाओं में एआई की मदद से शोध और विश्लेषण को बेहतर किया जा सकता है। इससे वित्तीय कामकाज में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट करण गुप्ता ने एआई से जुड़े टूल्स, डेटा एनालिसिस और फाइनेंशियल फोरकास्टिंग के तरीके आसान भाषा में समझाए। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि कैसे एआई के माध्यम से डेटा का सटीक विश्लेषण कर वित्तीय फैसले लिए जा सकते हैं।

कार्यशाला के दौरान वित्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने एआई के उपयोग से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की।

इस मौके पर कार्यपालक निदेशक एम.एस. चौहान, संदीप मोदी, जीएम नंदिनी भट्टाचार्य, एजीएम मुकेश कश्यप, डीजीएम अनूप सेलेट, अनिमा मेरी खलको, स्वाति तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त महाप्रबंधक उमेश कुमार मिश्र ने किया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई