अग्निवीर भर्ती 2027: दुर्ग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन

दुर्ग। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

दुर्ग जिले के अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, वे 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सिपाही (फार्मा) पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्न पदों पर चयन किया जाएगा:

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष व महिला)
  • अग्निवीर तकनीकी
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास)
  • सिपाही (फार्मा)

यह भर्ती भारतीय थल सेना के अंतर्गत की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army (www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

परीक्षा कब होगी?

ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच संभावित है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

युवाओं के लिए यह देश सेवा का सुनहरा अवसर है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई