पति की मौत के बाद पत्नी ने नहीं मानी हार चलाने लगी जेसीबी, अब जापान में दिखाएगी अपना जौहर

राजनांदगाव। नाजुक हाथों में मजबूती बेमिसाल, यह अहसास राजनांदगांव के ग्राम खैरझिटी की जेसीबी वाली दीदी दमयंती सोनी को जेसीबी, चेन माऊंटेन जैसे मशीनरी वाहनों को कुशलता एवं आत्मविश्वास से चलाते हुए देखकर होता है। दमयंती सोनी मशीनरी वाहनों को एक्स-पो में शामिल होने के लिए जापान जाना चाहती थी, लेकिन आर्थिक दिक्कतों के कारण नहीं जा पा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि का चेक मिलते ही उनके लिए जापान जाने की राह अब आसान हो गई है। मदद के लिए मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं प्राप्त राशि से आसानी से जापान जा सकूंगी और अपना हुनर वहां प्रदर्शित करूंगी तथा छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करूंगी।

जेसीबी वाली दीदी दमयंती ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु ने उन्हें मजबूत बना दिया और बच्चों के परवरिश की जिमेदारी को देखते हुए। जेसीबी चलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय उत्तम कुमार सोनी किराए से जेसीबी चलाते थे, जिसे वे प्रतिदिन देखती थी। पति की मृत्यु के बाद वे जेसीबी चलाने लगी और यही उनकी आजीविका का साधन बना। बेटे अनमोल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई