बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद से दिन का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को चार शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। सुकमा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, यहां टेंपरेचर 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 34.4 और जगदलपुर में 34 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण दिन में हल्की गर्मी और उमस महसूस हो रही है। अगले तीन दिन भी राहत के आसार नहीं है। कल यानी रविवार को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं अगले दो दिन कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई, सबसे अधिक सक्ती जिले में 60 मिमी पानी गिरा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई