भाजपा में पटवा, जोशी के बाद कई पीढ़ियां आ गईं; CM मोहन ने कहा- कांग्रेस में उसी जमाने के दिग्विजय, कमल नाथ चल रहे..

भोपाल : भाजपा में सुंदरलाल पटवा और कैलाश जोशी के बाद कई पीढ़ियां आ गईं, लेकिन कांग्रेस में उसी जमाने के दिग्विजय सिंह और कमल नाथ चल रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस समाप्त हो रही है। अपने नेतृत्व के कारण कांग्रेस मध्य प्रदेश के साथ देशभर में तेजी से घट रही है। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व के तहत कार्यशाला के बाद मीडिया से कही।

नए खून को आगे बढ़ाने का परिणाम

सीएम ने कहा कि भाजपा नए खून को आगे बढ़ाने का कार्य किया, इसी का परिणाम है कि आज पंच-सरपंच से लेकर जिला राज्य और केंद्र तक में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस ने देश और समाज को जाति के आधार पर बांटने व जहर घोलने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार संस्कृति व समाज को जोड़कर कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं की ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से ही मध्य प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन पर्व के साथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। सक्रिय सदस्यता में भी मप्र भाजपा इतिहास बनाएगी। सरकार ने समाज के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा करने का भी निर्णय लिया है।

प्रदेश में भाजपा के 1.60 लाख से अधिक सदस्य बने : विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सदस्यता टोली ने जिस तरह से योजना बनाकर काम किया, उसकी बदौलत प्रदेश भाजपा अब तक 1.60 लाख से अधिक सदस्य बना चुकी है। हमने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यों का लक्ष्य रखा था। उस लक्ष्य को तो हमने पार कर ही लिया है।

बचे हुए दिनों में लोकसभा चुनाव में मिले 2.24 करोड़ मतों के 70 प्रतिशत यानी लगभग 1.68 करोड़ सदस्यता का केंद्र से मिला लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने मीडिया द्वारा चुनौती बताए जा रहे जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में भी अच्छा काम किया है।

यही वजह है कि हम भोपाल मध्य, भोपाल उत्तर तथा छिंदवाड़ा जैसे विधानसभा क्षेत्रों में भी सदस्यता का इतिहास बनाने में सफल हुए। 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चल रहा है। मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान की तरह सक्रिय सदस्यता में भी इतिहास बनाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई