ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का झूठ आया समाने, खुद देश के अखबार ने किया पर्दाफाश

दिल्ली। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान झूठे दावे करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार लगातार बिना आधार के बयान दे रहे हैं। हाल ही में इशाक डार ने पाकिस्तानी संसद में दावा किया कि ब्रिटेन के टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) को आसमान का ‘अविवादित बादशाह’ बताया है।

लेकिन डार के इस दावे की पोल खुद पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने खोल दी। दरअसल, डार ने टेलीग्राफ अखबार का एक फेक AI-जेनरेटेड पेज दिखाकर PAF की तारीफ की थी, लेकिन डॉन ने इस पेज का फैक्ट चेक कर इसे पूरी तरह नकली बताया। यह फर्जी पेज टेलीग्राफ के असली डिजाइन और शैली में बनाया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। डॉन के फैक्ट चेक ने इस फेक पेज की कई कमियां और झूठ उजागर किए, जिससे इशाक डार का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ। इसके बाद भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और डार ने भी स्पष्टीकरण नहीं दिया।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सरकार ने बिना सबूत के झूठे दावे किए हों। भारत ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर ब्रह्मोस मिसाइल से करारा हमला किया था, जिससे पाकिस्तानी सेना बुरी तरह घुटनों पर आ गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के झूठे दावे और उनका पर्दाफाश इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की कार्रवाई कितनी सफल और निर्णायक रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई