छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: IAS चंदन कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार, तीर्थराज अग्रवाल को धार्मिक न्यास विभाग से मुक्त किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव, साथ ही बजट तथा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

IMG 9975 IMG 9976

वहीं दूसरे आदेश में राज्य शासन ने आईएएस तीर्थराज अग्रवाल, उप सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल पद यानी योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में ही कार्य करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई