Action of Bijapur Police: 36 लाख के 8 ईनामी सहित कुल 14 माओवादी गिरफ्तार

Action of Bijapur Police (बीजापुर) : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही की है। उसूर थाना क्षेत्र के अलग- अलग कार्यवाहियों में टेकमेटला, नड़पल्ली, मल्लेमपेंटा के जंगलों से 36 लाख के ईनामी 08 माओवादियों साहित कुल 14 माओवादी गिरफ्तार किया है।

मेमोरण्डम के आधार पर स्पाईक और जमीन खोदने का औजार बरामद किया है। डीआरजी, थाना उसूर, कोबरा 205, 210, केरिपु 196 एवं 229 ने संयुक्त कार्यवाही की है। लाल आतंक के खिलाफ बस्तर में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नारायणपुर पुलिस की ओर से सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए नई पॉलिसी शुरू की गई है।

जिसके तहत कैंप के सामने खड़े होकर पेड़ की झाड़ियों को दिखाने वालों को यह समझा जाएगा कि वह अबूझमाड़ के विकास के लिए नक्सलियों की बंदिशों को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ना चाहता हैं। जिसे नक्सल पुनर्वास नीति के तहत सरकार की योजनाओं से जोड़कर माड़ के विकास और बेहतरी के लिए मुख्यधारा में लौटाया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button