मवेशी तस्करी में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

रतनपुर/बिलासपुर। मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी इरफान कुरैशी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर के मोआ क्षेत्र का रहने वाला है और रतनपुर के रास्ते मवेशियों की अवैध तस्करी में शामिल था।

यह मामला सितंबर माह का है, जब कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आयशर वाहन को रोका था। जांच के दौरान वाहन में 17 मवेशी क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले थे। दुर्भाग्य से इनमें से दो मवेशियों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उस समय करीब 6 लाख रुपये के मवेशी और लगभग 10 लाख रुपये का वाहन जब्त किया था।

हालांकि, उस कार्रवाई के दौरान तस्करी का मुख्य सरगना इरफान कुरैशी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। हाल ही में सूचना मिली कि आरोपी अपने रायपुर स्थित घर में छिपा हुआ है, जिसके बाद विशेष टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मवेशी तस्करी के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई