26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

राज्य में लंबे समय से लंबित हाउसिंग लोन घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और आवास पर्यवेक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला करीब 26 साल पुराना है, जिसमें 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन का खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया कि 1995 से 1998 के बीच गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के नाम पर 186 लोगों के नाम से एक-एक लाख रुपए के लोन स्वीकृत किए गए, लेकिन जमीन पर एक भी मकान नहीं बनाया गया। जांच टीम जब संबंधित स्थानों पर पहुंची तो वहां किसी प्रकार का निर्माण नहीं मिला और जिन लोगों के नाम पर लोन लिया गया था, उनका भी कोई पता नहीं चला।

पूरे मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन पास कराया गया और मकान निर्माण के फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर राशि का दुरुपयोग किया गया। एजेंसी के अनुसार आरोपियों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए और लगातार बचते रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले के अन्य दो आरोपियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जांच एजेंसी अब इस तरह के पुराने लंबित मामलों की भी समीक्षा कर कार्रवाई तेज कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई