ACTION: दलित बच्चों से स्कूल में टॉयलेट साफ करवाया, प्रिंसिपल बर्खास्त

चेन्नई। तमिलनाडु के पलाकोडु के एक स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राएं वॉशरूम की सफाई करती नजर आ रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि यह सभी छात्राएं दलित समुदाय से हैं, और उनके पेरेंट्स ने बताया कि बच्चों से केवल टॉयलेट ही नहीं, बल्कि पानी लाने और कैंपस की सफाई भी करवाई जाती है। माता-पिता ने बताया कि बच्चे अक्सर थके हुए लौटते हैं, क्योंकि उन्हें पढ़ाई के साथ ये सफाई के काम भी करने पड़ते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की घोषणा की और स्कूल के प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया।

वायरल वीडियो में पलाकोडु के बच्चों स्कूल टॉयलेट साफ करते नजर आए।

150 दलित स्टूडेंट्स पढ़ते है स्कूल में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल में 150 से ज्यादा दलित स्टूडेंट्स पढ़ते है। इन स्टूडेंटस को टीचर द्वारा टारगेट किया जाता है। छात्रों के अनुसार टीचर कई बार स्कूल छोड़ने की बात बोलता था। वे पढ़ाई कर सके, इसलिए उनके हर बात मानते थे और परिजनों को भी जानकारी नहीं देते थे।

जांच चल रही, एक्शन लेंगे: डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि वायरल हो रहे वीडियो और माता-पिता की बढ़ती चिंताओं को लेकर जल्द ही एक्शन लेंगे। प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया गया है। बच्चों के अधिकारों और उनका विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई