ACTION: नगरीय निकाय चुनाव में दगाबाजी करने वाले कांग्रेस नेताओं पर एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर अंदरूनी विवाद सामने आया है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर (देवरीखुर्द) में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित नेताओं में अभयनारायण राय, मनिहार निषाद और इशहाक कुरेशी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने शिकायत की थी कि ये तीनों नेता चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए काम कर रहे थे, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। जांच के बाद कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने इन नेताओं के खिलाफ निष्कासन का आदेश दिया। कांग्रेस नेता अभयनारायण राय ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार जिला कमेटी को नहीं है।

शहर कांग्रेस कमेटी की कार्रवाई

शहर कांग्रेस कमेटी ने भी अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की। वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय की शिकायत पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय, राहुल ठाकुर और लल्ला सोनी को भी छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता गंभीर मुद्दा बन रहे हैं, जो पार्टी की आगामी चुनावों में स्थिति को कमजोर कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई