बोरी में चावल के बीच गांजा छिपाकर तस्करी, जगदलपुर में आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर में चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के बीच एक स्थान पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटकचोरा क्षेत्र में पुराना भट्टी के पीछे गली के पास एक व्यक्ति चावल की बोरी में गांजा रखकर बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंगलू राम कश्यप बताया, जो हाटकचोरा के अनुकुलदेव वार्ड का निवासी है। तलाशी के दौरान चावल की बोरी के अंदर से 1 किलो 564 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा की सप्लाई कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई