Accident in Kawardha: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 1 की मौत, 1 की हालत नाजुक

Accident in Kawardha (कवर्धा) : छत्तीगसढ़ के कवर्धा जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक चारभाठा के रहने वाले हैं।
दोनों युवक कवर्धा जिले से हुए अपने गांव चारभाठा जा रहे थे तभी घानीखूंटा घाट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरे खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीररूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





