ACB RAID: रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखापाल घूसखोर क्लर्क के घर से 18 लाख से ज्यादा नगद बरामद

Chhattisgarh:- 19 हजार रुपये घूस लेते जिस बाबू को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी संपत्ति के बारे में एसीबी को चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के मनेंद्रगढ़ जनपद कार्यालय में गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा के घर पर भी तलाशी ली, जिसमें 18.19 लाख नकद मिले हैं। आशंका है कि ये राशि भी रिश्वत की ही होगी। लिहाजा एसीबी अब लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा की पुरानी कुंडली खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही एसीबी की टीम लेखापाल के चल और अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करेगी।

एसीबी के मुताबिक जांच के दौरान लेखापाल के घर से 18 लाख 19 हजार रुपए 400 नगद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों की ACB जांच कर रही है। बताया गया है कि लेखापाल सत्येंद्र मिश्रा ने बेहिसाब संपत्ति बनाई है। इसका खुलासा जांच में हो सकता है।लेखापाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि शुक्रवार को एसीबी की टीम ने दो जगहों पर दबिश दी थी। अंबिकापुर में जहां पटवारी को गिरफ्तार किया गया था, तो वहीं मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था। सरगुजा में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय के घर भी देर रात तक ACB की टीम जांच करती रही। पटवारी के घर से भी नगदी और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि उसका ब्योरा अभी तक नहीं मिला है।

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button