अबूझमाड़ मुठभेड़: एक और जवान की मौत, 27 नक्सली ढेर, 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया

नारायणपुर। अबूझमाड़ के जंगलों में हुई बड़ी मुठभेड़ में एक और जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ में अब तक दो जवान शहीद हो चुके हैं। दोनों शहीद जवानों के शवों का पोस्टमार्टम नारायणपुर जिला अस्पताल में बीती रात कर लिया गया। आज नारायणपुर पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी।

शहीद जवानों में से एक खोटलू राम कोर्राम, अबूझमाड़ के भट्टबेड़ा गांव के रहने वाले थे।

बता दें कि बुधवार सुबह अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में 27 नक्सली मारे गए, जिनके शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में नक्सली संगठन का महासचिव और 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है।

मुठभेड़ दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर इलाके में बसवा राजू मौजूद है, जिसके बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को वहां रवाना किया गया। जैसे ही फोर्स बोटेर पहुंची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताया है और जवानों की बहादुरी की सराहना की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई