आमिर खान की सितारे जमीन पर ने 9 दिन में बनाए 9 रिकॉर्ड…

आमिर खान तो आमिर खान हैं। यूं ही उन्हें ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ नहीं कहा जाता। एक बार फिर उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए ये साबित कर दिया है कि जब वो स्क्रीन पर आते हैं, तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लग जाती है।

फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 9 दिन हुए हैं, और इस छोटे से वक्त में आमिर खान ने 9 बड़े रिकॉर्ड्स बना डाले हैं वो भी बैक टू बैक आइए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की और किन-किन रिकॉर्ड्स को तोड़ा है।
बात करे टोटल कमाई कि तो टोटल कलेक्शन (भारत): में 100+ करोड़ रूपए है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन (8 दिन में): 150 करोड़ से ज्यादा है
फिल्म ने तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, सितारे जमीन पर’ इस साल 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 6वीं फिल्म बन चुकी है।
फिल्म ने रेड 2 के 9 दिन वाले 100 करोड़ क्लब एंट्री रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज़ 8 दिनों में ₹150 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं।
काजोल की ‘मां’ और अक्षय कुमार की ‘कन्नप्पा’ की आज की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ने केसरी चैप्टर 2 (92.53 करोड़) और जाट (88.26 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
यह फिल्म अब इस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
आमिर खान की खुद की पिछली फिल्मों की तुलना में इसने सबसे तेज़ी से ₹100 करोड़ पार किया।
सितारे जमीन पर को भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट पर रिलीज़ किया गया।
साल के मध्य में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड बना चुकी है।
आमिर खान की ये फिल्म अभी और कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगले सप्ताहांत तक फिल्म ₹200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।





