रायपुर में पुलिस की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का थाने में हंगामा

रायपुर। राजधानी रायपुर से पुलिस प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जहां पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें पुलिस जवान समेत अन्य लोगों का नाम लिखा हुआ है। इस घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शव लेकर टिकरापारा थाने पहुंचे हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। भीड़ को नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, टीकरापारा थाने के एक हवलदार की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की है। मृतक का नाम मोहम्मद शहजाद शेख बताया जा रहा है। बीते दिनों मारपीट मामले में मृतक और उसके दोनों बेटों को पुलिस ने थाने लाया था। इस बीच शहजाद की खुदकुशी का मामला सामने आ गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई