10 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

तखतपुर – तखतपुर पुलिस इन दिनों अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। जहाँ बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के खिलाफ जारी निर्देशों के तहत तखतपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वही इसी क्रम में बीती रात्रि तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटसगरा में दबिश दी गई, जहां अनिल साहू नामक युवक अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

कब्जे से मिला दस लीटर महुआ शराब

10 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
पुलिस ने अनिल साहू नामक युवक के कब्जे से लगभग दस लीटर महुआ शराब बरामद की है। जिसके बाद अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई