कोरबा में युवती ने खुदकुशी की, नाबालिग बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 19 साल की युवती ने अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने लगातार युवती को गाली-गलौज की और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया।

बॉयफ्रेंड की धमकियों से परेशान होकर युवती ने उठाया ऐसा कदम

जानकारी के अनुसार, मृतक युवती का नाम राधिका साहू था, जो कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके की रहने वाली थी। वह बिलासपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और वहां किराए के मकान में रहती थी। 10 अप्रैल को राधिका की लाश उसके घर पर फांसी से लटकी हुई मिली।

राधिका जब अपने घर आई थी, तो उसकी मां ने सोचा कि वह थकी हुई होगी और कमरे में आराम कर रही है। जब वह देर तक बाहर नहीं आई, तो मां ने कमरे में जाकर देखा। दरवाजा बंद था और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। खिड़की से देखने पर राधिका का शव फांसी से लटका हुआ था। यह देख मां चीख पड़ी, जिससे उसकी दूसरी बेटी और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, और सीएसईबी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला कि राधिका और उसके बॉयफ्रेंड के बीच सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से विवाद हो रहा था। मोबाइल फोन की जांच में आरोपी की धमकियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग बॉयफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया और उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई