Fear of murder: झाड़ियों में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Fear of murder: बिलासपुर: बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक की लाश झाड़ियों में संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया है। दुर्गा ऑयल मिल के पास झाड़ियों से उठ रही तेज बदबू के बाद लोगों को शव की जानकारी लगी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान को लेकर पुलिस प्रयासरत है।

घटना सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र की है, जहां रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक संभवतः संतोष साहू नाम का व्यक्ति हो सकता है, जो भाटापारा का निवासी था और कुली का काम करता था। फिलहाल शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के उद्योगों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर पाए गए गंभीर चोटों के निशान और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई