महतारी वंदन योजना में सनी लियोन के नाम से पैसा लेने वाला युवक गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में महतारी वंदन योजना में सनी लियोन के नाम से बैंक खाता खोल दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र जोशी ने अपना आधार और बैंक खाता को डलवा दिया था और फिल्म स्टार सनी लियॉन के नाम से महतारी योजना का लाभ उठा रहा था। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर हरिस एस ने तहसीलदार और महिला बॉल विकास विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर तालूर गांव भेजा।
इस मामले को लेकर कलेक्टर ने कहा कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमाती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था।

गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा था। आरोपी द्वारा शासन के साथ धोखाधड़ी करते हुए सरकार से मिल रहे लाभ को उठा रहा था। इस मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी एक्शन लिया गया है। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि, महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला कि, उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है।

मामले की जांच किए जाने पर पता चला कि, वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button