Ganja smuggling: गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद

Ganja smuggling: बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम में गांजा बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी के पास से 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार विजयापुरम अटल आवास के पीछे एक व्यक्ति सफेद थैले में गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया।आरोपी की पहचान सोमेश पाठक के रूप में हुई है, जो गांजा बिक्री के उद्देश्य से वहां मौजूद था। पुलिस ने गांजा को जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





