दिनदहाड़े युवती से मारपीट और लूट, पुलिस पर भी उठे सवाल

बिलासपुर |
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवती से मारपीट कर 18 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड की है, जहाँ चार बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता का आरोप: बाइक सवार युवकों ने कपड़े तक फाड़े
पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर से 18,000 रुपये लेकर स्टेट बैंक, व्यापार विहार में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान ब्लैक बाइक में सवार चार युवक पहुंचे और जबरदस्ती पैसे छीनने लगे।

“जब मैंने विरोध किया तो एक युवक ने सिर और शरीर पर हमला कर दिया। उन्होंने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए और पैसे लेकर भाग निकले,” – पीड़िता

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से किया इनकार?
घटना के तुरंत बाद पीड़िता तारबाहर थाना पहुंची, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़िता को सिर्फ ये कहकर लौटा दिया गया कि “रिपोर्ट दर्ज करवाओ”।
मीडिया द्वारा संपर्क करने पर भी थाना प्रभारी कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए और रिपोर्ट दर्ज न होने का हवाला देकर बातचीत से कतराते रहे।
सुशासन” पर सवाल
इस सनसनीखेज घटना ने प्रदेश में चल रहे “सुशासन पर्व” की हकीकत सामने ला दी है।
जहाँ एक ओर सरकार कानून व्यवस्था को लेकर दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं पुलिस की निष्क्रियता और संवेदनहीनता को उजागर कर रही हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग
इस मामले में पीड़िता और स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई