घायल हाथी का इलाज करने रायपुर से कोरबा पहुंची टीम, जंगल सफारी के डॉक्टर कर रहे उपचार

कोरबा। करतला वन मण्डल के जंगल से गांव में घुसे घायल हाथी के उपचार के लिए रायपुर से मेडिकल टीम कोरबा पहुंची है। जंगल सफारी रायपुर से पहुंची डॉक्टरों की टीम घायल हाथी को ट्रैक्यूलाइज कर इलाज कर रही है। आंख में काला कपड़ा डालकर इलाज किया जा रहा है। हाथी के पेट मे चोट के निशान है, धाव हो जाने के कारण वो चल नही पा रहा है। मौके पर कटघोरा डीएफओ अरविंद पीएम और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। करतला वन मण्डल में जंगल से घायल हाथी गांव के अंदर घुस गया था। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। एसडीओ सोनी एस के सोनी ने बताया कि चार दिनों तक हाथी पर निगरानी कर ईलाज किया जाएगा. वहीं इस इलाके में 15 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, उनकी भी निगरानी की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई