अमेरिका के स्कूल में गन लेकर पहुंचे छात्र ने दागी गोलियां, 5 की मौत, 6 घायल

न्यूजर्सी। अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर स्कूल का ही छात्र था।

मैडिसन पुलिस विभाग ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि गोलीबारी की वारदात एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई। इस प्राइवेट स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं। स्कूल परिसर में गोलीबारी क्यों हुई, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आपको बात दे कि  अमेरिका में हाल के वर्षों में स्कूल में गोलीबारी की संख्या में वृद्धि हुई है। स्कूल शूटिंग डाटाबेस वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष स्कूलों में गोलीबारी की 349 घटनाएं हुई थीं। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई