सीएम हाउस में जनदर्शन आज, प्रदेशवासियों की मुखिया को बताएंगे अपनी शिकायत

रायपुर। रायपुर में आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे। जनदर्शन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाना है।

इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उनका काम होगा कि आम जनता द्वारा रखी गई शिकायतों और मांगों का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, रोजगार और अन्य सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मुद्दों को स्पष्ट रूप से रखें ताकि अधिकारियों द्वारा तुरंत समाधान किया जा सके। जनदर्शन का आयोजन हर महीने नियमित रूप से किया जाता है, ताकि प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो और राज्य में विकास कार्य और जनता की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और नागरिकों का कहना है कि जनदर्शन से उनकी समस्याओं का समाधान तेज और प्रभावी तरीके से होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button