दिल्ली-NCR में घूमने का नया अंदाज़: थीम बेस्ड कैफे जहां हर कोना बिखेरता है अलग वाइब

नई दिल्ली:दिल्ली-NCR के कैफे कल्चर में अब सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस भी अहम हो गया है। यहां ऐसे कई कैफे मौजूद हैं जो अनोखी थीम पर बनाए गए हैं और एक अलग ही माहौल पेश करते हैं। चाहे आप 90 के दशक की यादों में खोना चाहते हों या किसी ग्रीक आइलैंड जैसी फीलिंग पाना चाहते हों, दिल्ली के इन थीम बेस्ड कैफे में सबकुछ है।

नोएडा सेक्टर 104 में स्थित The Courtyard Cafe 90s के जमाने की थीम पर बना है। दीवारों पर पुराने बॉलीवुड पोस्टर, चाय-बिस्किट वाली टेबल सेटिंग और रेट्रो वाइब आपको बचपन में ले जाएगी। यहां का खाना भी उतना ही लाजवाब है जितनी इसकी थीम।

Norwang Restaurant & Cafe, जो मजनू का टिला में स्थित है, आपको बिल्कुल ग्रीस की गलियों जैसा अहसास कराता है। नीले और सफेद रंग की थीम पर बना यह कैफे लोकेशन और खाने दोनों के लिहाज से शानदार है।

इसी इलाके में एक और अनोखा कैफे है, जो ब्लैक एंड व्हाइट 2D आर्ट पर बेस्ड है। ऐसा लगता है मानो स्केचबुक के पन्ने में कदम रख दिए हों। कुर्सियां, टेबल और दीवारें सबकुछ 2D ग्राफिक्स में बना है। यहां का चीजी पास्ता और ओरेओ मिल्कशेक खासा लोकप्रिय है।

कनॉट प्लेस में मौजूद Dr. Zombie Cafe उन लोगों के लिए है जो कुछ डरावना और रोमांचक एक्सपीरियंस चाहते हैं। यहां की हॉरर थीम, नकली खून, जॉम्बी वेटर और डार्क लाइट्स एक डरावना लेकिन मजेदार माहौल बनाते हैं। ब्लड रेड पिज्जा और स्मोकिंग ब्लू ड्रिंक यहां की खासियत हैं।

अंत में, मजनू का टिला का Sopa Thakali Cafe मिट्टी से बना हुआ है और यह नेपाल के थाकाली कल्चर को प्रदर्शित करता है। पारंपरिक बर्तन, धीमी नेपाली म्यूज़िक और देसी वाइब इसे बेहद सुकूनदायक बनाते हैं।

अगर आप कैफे hopping के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR के ये थीम बेस्ड कैफे आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई