लव मैरिज के एक महीने बाद ही सुसर और नाबालिग साले ने कर दी दामाद की हत्या

छिंदवाड़ा के बढ़िया लाइन चांदामेटा में लव मैरिज करने की एक युवक को खौफनाक सजा मिली। लड़की के पिता ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि रविवार की देर रात पिता-पुत्र दामाद के घर पहुंचे।

नाबालिग पुत्र की पुलिस तलाश कर रही

दरवाजा खटखटाकर युवक को बाहर बुलाया। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दामाद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button