Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रीवा में मामूली टक्कर पर बड़ा बवाल: कार सवार युवकों ने परिवार पर हमला, बेटियों को बाल पकड़कर पीटा

मध्य प्रदेश के रीवा में रविवार रात एक मामूली सड़क दुर्घटना ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेच्यू चौराहे पर सामान से भरे ऑटो और एक कार के हल्का-सा टकराने पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कार सवार युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर ऑटो में बैठे पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार की दोनों बेटियों को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा गया, जबकि अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई हुई।

नरसिंहपुर निवासी प्रदीप शर्मा अपने परिवार के साथ रीवा में साले की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार रात वे बाजार में सामान लेने निकले थे। लौटते समय उनका सामान लोड ऑटो एक चारपहिया वाहन से हल्का-सा टच हो गया। प्रारंभिक विवाद कुछ ही सेकंड में बढ़ा और कार सवार युवकों ने फोन कर अपने 8–10 साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर में सभी युवक स्टेच्यू चौराहे पर पहुंचकर परिवार पर टूट पड़े।

हमले में प्रदीप शर्मा और उनके परिजनों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनकी बेटियों को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा। पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोग दहशत में रहे और किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना उस स्थान पर हुई जहां सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और पूरी वारदात के रिकॉर्ड होने की संभावना है।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार की शिकायत दर्ज की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में लगाई गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर के प्रमुख चौराहे पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के बढ़ते मनोबल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदातें चिंता का विषय हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई