Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म..

भिलाई : काम से शाम को वापस घर लौटती महिलाओं से दुष्कर्म व दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम के समय में ऐसे सुनसान जगह पर जाकर महिलाओं को शिकार बनाता था, जहां पर लोगों की आवाजाही कम होती हो।

आरोपित ने एक महिला से दुष्कर्म के बाद उससे लूटपाट की थी, जबकि दूसरी घटना में वो दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका था और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और लूट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

एक महीने पहले उप्र से भिलाई आया था युवक

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक व पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपित हृदेश यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ग्राम मुंडिया तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब डेढ़ महीने से लेबर कैंप जामुल में राम मंदिर के पीछे रावणभाठा में एक किराये के मकान में रह रहा था।

एकांत में महिला को बनाया शिकार

आरोपित ने बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे जामुल में सुविधा हास्पिटल के पीछे काम से घर लौट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया था। आरोपित वहां बाइक से पहुंचा था, उसने पीड़िता को देखा तो उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में ले गया। उसे धमकी देकर आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी कान की बालियां लूटकर फरार हो गया था।

दूसरी महिला से दुष्कर्म की कोशिश

इस घटना के दो दिन बाद 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-9 पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामने भी उसने काम से वापस लौट रही एक महिला को इसी तरह से अपना शिकार बनाना चाहा। आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया।

बाइक छोड़कर भागा

जिसके बाद आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपित ने पीड़िता का मंगलसूत्र लूट लिया और भागते समय अपनी बाइक नहीं ले जा सका। बाइक से ही आरोपित का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

बाइक में लिखे मैकेनिक के पते से मिला सुराग

घटना स्थल से पुलिस को आरोपित का बाइक तो मिली, लेकिन उसका मालिक वर्ष 2022 में एसीसी से सेवानिवृत्त होकर उत्तर प्रदेश जा चुका था। पुलिस ने बाइक पर लगी डिक्की को देखा तो उस पर साहू सर्विस रोड नदी रोड पथरिया लिखा मिला। पुलिस बाइक को लेकर उसी गैरेज में पहुंची।

मैकेनिक नंदकिशोर साहू ने बाइक को देखकर बताया कि वो बाइक डूमा पथरिया के चेतन साहू की है। इसके बाद पुलिस चेतन साहू के पास पहुंची तो उसने बताया कि उसने इस बाइक को एक महीने पहले रावणभाठा जामुल के हृदेश यादव को इकरारनामा के तहत बेच दी है।

इसके बाद पुलिस आरोपित हृदेश यादव तक पहुंची। आरोपित आदतन बदमाश है। वो बदायूं में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। डेढ़ महीने से वो जामुल में रहकर मेशन का काम करता था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई