राज्य में पुलिस बल को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम

रायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना भी है। यह पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह लोगों के बीच शांति, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा दे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। तकनीकी संसाधनों को शामिल कर पुलिस बल को और अधिक कुशल और प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस बल को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को अपनी वर्दी का सम्मान करने और गर्व से धारण करने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन महिला थानों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पुलिस बल को और सशक्त बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर रही है। इन योजनाओं में तकनीकी उन्नयन, आधुनिक हथियार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है क्योंकि यह उनके पुलिस सेवा के सफर की शुरुआत है। उन्होंने सशक्त पुलिस अधिकारी बनने के लिए उच्च मनोबल और अनुशासन को आवश्यक बताया। इस मौके पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सरकार के इस कदम से न केवल पुलिस बल को और सक्षम बनाया जा रहा है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय