जमही टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; तीन युवकों की मौत

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर जमही टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई और तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे।

हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक के पीछे जा भिड़ी। जोरदार टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की सहायता से तीनों शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़े ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

यह हादसा छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई