दिल दहला देने वाली घटना! रायगढ़ में बिजली के झटके से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत

रायगढ़। जिले में एक दुखद घटना में तीन हाथियों की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में हुई है. जहां 11 केवी लाइन के तार टूट जाने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चली गई है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिला के डीएफओ घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया कि यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुई, जिससे 3 हाथी करंट के चपेट में आ गए. वन अमला मौके पर मौजूद है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई