छत्तीसगढहादसा

हाथियों के दल ने मकानों को किया तहस-महस, फसलों को रौंदकर किया बर्बाद

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में 35 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुँचाया है। वहीं जंगल मे हाथियों की मौजूदगी देखते हुए वन अमला इन पर पैनी नजर रखे हुए है। साथ ही वन विभाग के अधिकारी लोगों को जंगल जाने और हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहे है।

दरअसल, वनपरिक्षेत्र सीतापुर के जंगलों में 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने खेतों में लगे फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिसके कारण इलाके के किसानों की चिंता और बढ़ गई है। साथ ही दो घरों को भी हाथियों के झुंड ने तहस नहस कर दिया है। हाथियों का दल विचरण करते हुए ग्राम ललितपुर के बीजाटिहली पहाड़ में डटा हुआ है।

वन विभाग का मैदानी अमला जंगली हाथियों के दल पर नजर जमाये हुए हैं। हाथियों को लेकर वन अमला पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान विभाग लोगों को जंगलों में जाने और हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहा है। ताकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। विचरण के दौरान हाथियों ने दो मकानों समेत खेतों में लगे रहर,आलू के फसलों को भी रौंद दिया है।

Show More

Related Articles


chhattisgarh news | छत्तीसगढ़ न्यूज़ | raipur chhattisgarh news | cgnn chhattisgarh news | cg news raipur | vishudev shay news chhattisgarh | cg cm chhattisgarh news | chhattisgarh news in hindi | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | congress chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh 2025 news | news from chhattisgarh | chhattisgarh google news | chhattisgarh news headline | छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव टीवी | live chhattisgarh news | chhattisgarh naxalite news | online chhattisgarh news | today's news headlines of chhattisgarh | weather news of chhattisgarh | chhattisgarh news paper list | छत्तीसगढ़ न्यूज़ समाचार | छत्तीसगढ़ न्यूज़ से जुड़ी खबरें | छत्तीसगढ़ न्यूज़ समाचार वीडियो | chhattisgarh news website | chhattisgarh waqf board news | छत्तीसगढ़ न्यूज़ 24


Back to top button
दुनिया में करेंगे राज, अगर मान ली आचार्य चाणक्य की ये बात…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी
दुनिया में करेंगे राज, अगर मान ली आचार्य चाणक्य की ये बात…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी Everything you didn’t know about los angeles How to get safari’s privacy feature in chrome