हीरे की अंगूठी के लालच में साइबर ठगों का शिकार बनी युवती, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में साइबर ठगों ने एक युवती को हीरे की अंगूठी और महंगे गिफ्ट का लालच देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फजलबाड़ा गांधी चौक निवासी एक युवती के साथ घटित हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठग ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से संपर्क किया और खुद को विदेशी नागरिक बताया। बातचीत के दौरान उसने भरोसा जीतते हुए युवती को गिफ्ट भेजने की बात कही, जिसमें हीरे की अंगूठी और कीमती सामान शामिल होने का दावा किया गया। कुछ दिनों बाद युवती को फोन आया कि गिफ्ट पार्सल भारत पहुंच गया है, लेकिन कस्टम क्लियरेंस और टैक्स के लिए उसे रकम जमा करनी होगी।

ठग ने युवती को अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी और जल्द भुगतान करने का दबाव बनाया। झांसे में आई युवती ने धीरे-धीरे कर कुल 6.25 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पैसे ट्रांसफर हुए, युवती का ठग से संपर्क पूरी तरह टूट गया। काफी इंतजार के बाद भी जब न गिफ्ट मिला और न ही कोई जवाब आया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और अब साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई