नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई महिला कैदी, अस्पताल में पहरा देती रह गई पुलिस

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर अस्पताल से एक महिलाबंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। प्रसव पीडा के बाद महिला बंदी को अंबिकापुर सेन्ट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला बंदी देर सोमवार देर रात सुरक्षाकर्मीयों को चकमा देकर अपने नवजात बच्चे को लेकर किसी परिचित के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गई। इस घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
6 महीने पहले गिरफ्तार हुई थी महिला
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले की रहने वाली पूजा गुप्ता को रामानुंजगंज की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 6 माह पूर्व गिरफतार किया था। जिसके बाद महिला को अंबिकापुर के सेन्ट्रल जेल में रखा गया था। गिरफ्तारी से पहले पूजा गर्भवती थी। 22 अगस्त को उसे प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद जेल प्रबंधन नें उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। 24 अगस्त को महिला बंदी ने एक बच्चे को दिया। बच्चा आठ माह का था जिस कारण से डॉक्टरों ने पूजा को अस्पताल में भर्ती कर दिया था।
9 सितंबर को बच्चे को लेकर फरार हो गई महिला
9 सितंबर को डाक्टरों ने बच्चे की हालत में सुधार की बाद कहते हुए उसकी मां को दे दिया था। जहां बीती रात करीब डेढ बजे पूजा गुप्ता अपने बच्चे को लेकर किसी परिचित के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गई।





