नशे में युवक मंदिर के शिखर पर चढ़ा, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में पितृपर्वत स्थित भिलट देव मंदिर के ऊंचे शिखर पर मंगलवार देर रात एक युवक चढ़कर बैठ गया। युवक के नशे की हालत में होने से हादसे की आशंका बनी रही, जिससे मौके पर मौजूद लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।

घटना रात करीब 11 बजे की है, जब कुडदीगपुरा रोड स्थित मंदिर के शिखर पर युवक को बैठा देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ठंड और ऊंचाई के कारण उसके फिसलने या गिरने का खतरा बना हुआ था। लोग मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन युवक काफी देर तक वहीं बैठा रहा।

स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए आपसी समन्वय से उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह मंदिर पर झंडा चढ़ाने के उद्देश्य से ऊपर गया था, जबकि ग्रामीणों के अनुसार वह नशे की हालत में था।

पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी और समझाइश देकर छोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई