बृहस्पति बाजार के मेन गेट पर गहरा गड्ढा, कभी भी हो सकता है हादसा

बिलासपुर: के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक बृहस्पति बाजार के मुख्य द्वार पर एक बड़ा गड्ढा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि निगम के कर्मचारियों ने करीब एक महीने पहले बिजली की लाइन सुधारने के लिए यह गड्ढा खोदा था, लेकिन अब तक इसे भरा नहीं गया है।
रात के समय यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है। किसी भी राहगीर के गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में नाराजगी है और उन्हें लगता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
यह लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। सवाल यह है कि जब सूचना देने के बावजूद काम नहीं हो रहा, तो जिम्मेदार आखिर क्या कर रहे हैं?





