रायगढ़ में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू

रायगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में, रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में व्यापक रूप से साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। आज पुलिस कंट्रोल रूम, रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय ने बताया कि इन 15 दिनों में रायगढ़ पुलिस द्वारा शहर और सभी तहसील मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पखवाड़े में अधिक से अधिक लोगों को साइबर वॉलिंटियर के रूप में पहचानकर किया जावेगा, इन सभी से साइबर वॉलिंटियर, साइबर प्रोग्रामर की टीम तैयार कर इस चैनल को जागरूकता के लिए निरंतर आगे बढ़ाया जावेगा। पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, शासकीय और निजी संस्थानों में साइबर अपराधों से बचाव हेतु लोगों को शिक्षित किया जाएगा।

जन जागरूकता अभियान के दौरान विशेष रूप से सोशल मीडिया, रेडियो, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके अलावा, साइबर सेल द्वारा रायगढ़ साइबर जन जागरूकता व्हाट्सएप चैनल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश, वीडियो और पोस्ट साझा किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट वीडियो, स्टोरी मेकिंग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जन जागरूकता फैलाई जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई