सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 3.35 करोड़ की लूट, हथौड़े से वार कर कार और सोना ले गए बदमाश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर हमला कर बदमाशों ने 3 करोड़ 35 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार सवार आरोपियों ने पहले कारोबारी की कार को टक्कर मारी, फिर पिस्टल तानकर हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया और उनकी कार, सोना और नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी संतोष तिवारी अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर रात में घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जैसे ही कारोबारी कार से नीचे उतरे, बदमाशों ने विवाद शुरू कर दिया और पिस्टल निकालकर उन पर हमला कर दिया। झूमाझटकी के दौरान बदमाशों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बदमाश कारोबारी की कार में रखे करीब 2 किलो 200 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपये नकद सहित कुल 3.35 करोड़ रुपये का माल लेकर फरार हो गए। घायल कारोबारी किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों की मदद से थाने जाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट आई है और करीब 50 टांके लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कारतूस, मैगजीन और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सर्च डॉग और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात के लिए चोरी की कार और बाइक का इस्तेमाल किया था, जिन्हें घटना के बाद मौके पर छोड़ दिया गया। बाद में पुलिस को कारोबारी की कार शहर के आउटर इलाके से बरामद हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूट में कई आरोपी शामिल थे और उन्होंने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले से कारोबारी की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रूट की रेकी की थी। फिलहाल पुलिस ने शहर और आसपास के जिलों में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई